अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:कौशांबी के मखऊपुर पुल के पास हादसा, ड्राइवर फरार; गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर

Nov 15, 2026 - 22:32
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:कौशांबी के मखऊपुर पुल के पास हादसा, ड्राइवर फरार; गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में मखऊपुर पुल के पास रविवार रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नत्थू गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है। मखऊपुर पुल के पास हुआ हादसा ग्राम पंचायत दरियापुर निवासी नत्थू पुत्र शिवमूरत रविवार शाम बाइक से जा रहे थे। मखऊपुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सीसीटीवी से वाहन की तलाश में जुटी पुलिस राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नत्थू को अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गए। नत्थू की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User