हाईस्कूल छात्रा को टीचर ने अश्लील मैसेज भेजे, अरेस्ट:संभल में परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर क्लास रुम में छेड़छाड़ की
संभल में एक इंटर कॉलेज के टीचर पर हाईस्कूल की छात्रा को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जमानत मिल गई। मामला 12 नवंबर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी पुलिस चौकी का है। शिक्षक पर मोबाइल से अश्लील मैसेज भेजने का आरोप पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शिक्षक महेश कुमार यादव ने अपने मोबाइल नंबर से बेटी को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। आरोप है कि हाईस्कूल की परीक्षा में पास कराने का लालच देकर उसे बहलाया-फुसलाया गया। क्लास में छेड़खानी की गई। उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने जाने लगा। 12 नवंबर को पिता की लिखित शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस ने BNS की अलग-अलग धाराओं और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। अगले दिन पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर लिया। शनिवार को उसे नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने के मामले में आरोपी टीचर महेश यादव को गिरफ्तार कर नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट भेजा गया था। वहीं, शनिवार शाम 5:30 बजे नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है। उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)