चित्रकूट में कोहरे से हाईवे पर विजिबिलिटी 100 मीटर:वाहन चालकों को हुई परेशानी, 30 नवंबर तक तापमान और गिरने का अनुमान
चित्रकूट में रविवार सुबह पहाड़ी और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। राजापुर, मऊ, बरगढ़ और पहाड़ी इलाके में कोहरे का असर ज्यादा दिखा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दृश्यता करीब 100 मीटर रह गई। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। कोहरे के कारण सड़कों पर दूर तक देखना मुश्किल था। वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से गाड़ियां चलानी पड़ीं। कई जगह चालकों ने लाइट जलाकर सफर किया। ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में भी सुबह धुंध छाई रही। जिले में न्यूनतम तापमान करीब 13 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और शाम ठंडी हवाओं के साथ कोहरे से ठंड महसूस हो रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडक बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 नवंबर तक तापमान और गिर सकता है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ कोहरा और धुंध भी रह सकती है। मौसम के इस बदलाव का असर सुबह जल्दी निकलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, किसानों और हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों पर पड़ रहा है। कोहरे में वाहन चालकों को सावधानी से और धीमी गति में सफर करने की जरूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)