गोरखपुर में करवा चौथ का पर्व:छलनी से चांद देख खोला व्रत, सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य पूजा

Oct 29, 2026 - 22:14
0
गोरखपुर में करवा चौथ का पर्व:छलनी से चांद देख खोला व्रत, सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य पूजा
गोरखपुर में उपनगर गोला और ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने दिनभर निर्जला व्रत रखा और शाम को सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रात 7:56 बजे चांद निकलने पर महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा का दीदार किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पतियों ने पानी पिलाकर महिलाओं का व्रत खुलवाया। कई घरों की छतों पर महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए और बुजुर्गों से करवा चौथ की कथा सुनी। चांद निकलने पर बच्चों ने पटाखे छोड़कर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर मनोरमा सिंह, संगीता, संध्या यादव, रत्ना सिंह, सावित्री देवी, पूनम यादव, सीमा, महिमा दूबे और नीतू राय सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User