अमेठी में 58 परिवारों को मिले सहायता के चेक:विधायक ने बांटे 2 करोड़ 90 लाख 30 हजार रुपए

Nov 11, 2026 - 15:06
0
अमेठी में 58 परिवारों को मिले सहायता के चेक:विधायक ने बांटे 2 करोड़ 90 लाख 30 हजार रुपए
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत गौरीगंज तहसील में सहायता राशि बांटी गई। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने 58 परिवारों को 5-5 लाख रुपए के चेक दिए। कुल 2 करोड़ 90 लाख 30 हजार रुपए की सहायता दी गई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, गौरीगंज की उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, तहसील के अन्य अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे। राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की यह योजना संकट के समय किसान परिवारों की मदद करती है। उन्होंने कहा कि किसानों और उनके परिवारों की सुरक्षा और आर्थिक मजबूती सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में विधायक ने लाभार्थियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक राकेश प्रताप सिंह का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User