गौड़ आदिवासी संघ ने जनगणना में भागीदारी की अपील:महराजगंज में बैठक में लोगों को जागरूक करने का संकल्प; 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना
महराजगंज जिला मुख्यालय पर बुधवार को अखिल भारतीय गौड़ आदिवासी संघ की बैठक हुई। इसमें आगामी जनगणना और स्व-गणना पर चर्चा की गई। समाज के लोगों से जनगणना में हिस्सा लेने और दूसरों को जागरूक करने की अपील की गई।
बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अंगद गोंड ने की। उन्होंने बताया कि स्व-गणना 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी। प्रगणकों के जरिए जनगणना का काम 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।
अंगद गोंड ने धुरिया, गौड़ और आदिवासी समाज के लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी स्व-गणना खुद करें और परिवार, रिश्तेदारों व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना में सही जानकारी दर्ज कराना जरूरी है, ताकि समाज की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन जनगणना का काम पूरा कराने के लिए प्रयास कर रहा है।
उन्होंने लोगों से कहा कि जनगणना कर्मचारी घर पहुंचें तो उन्हें सही जानकारी दें और पूरा सहयोग करें। बैठक में समाज को जागरूक करने और जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया।
बैठक में बच्चन लाल गोंड, रामप्रवेश, नत्थू लाल, संदीप कुमार, नागेश्वर गौड़, राकेश गौड़, अमित श्याम, किशन कुमार, नागेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार, उमाशंकर सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)