उधार नहीं चुकाया तो स्कॉर्पियो ले गया युवक:मेरठ में मालिक ने लूट की सूचना दी; बागपत पुलिस ने गाड़ी पकड़ी
मेरठ में स्कॉर्पियो लूट की सूचना पर कंकरखेड़ा, जानी और बागपत पुलिस गाड़ी की तलाश में जुटी। बागपत पुलिस ने स्कॉर्पियो पकड़ ली। जांच में मामला उधारी के लेनदेन का निकला। अब कंकरखेड़ा पुलिस गाड़ी मालिक से पूछताछ कर रही है। भावनपुर थाना क्षेत्र के जहीर ने दो दिन पहले अपनी स्कॉर्पियो कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक दोस्त को दी थी। बताया गया है कि जहीर के दोस्त पर जानी क्षेत्र के एक युवक की उधारी थी। बुधवार को जहीर का दोस्त स्कॉर्पियो लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी दौरान उधारी की रकम मांग रहे युवक ने कथित तौर पर उसे रोक लिया और गाड़ी लेकर बागपत की ओर चला गया। जहीर को इसकी जानकारी मिली तो उसने कंकरखेड़ा पुलिस को स्कॉर्पियो लूटे जाने की सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी की तलाश के लिए टीम भेजी और वायरलेस पर सूचना दी। इसके बाद बागपत पुलिस ने स्कॉर्पियो पकड़ ली। पूछताछ में मामला उधारी के लेनदेन से जुड़ा मिला। लूट की सूचना और घटनाक्रम में अंतर मिलने के बाद कंकरखेड़ा पुलिस जहीर से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि स्कॉर्पियो ले जाने की पूरी घटना क्या थी और लूट की सूचना किन परिस्थितियों में दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)