अमेठी में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक:रामकथा में शामिल होने गांव आया था, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खेदा पुन्नपुर गांव में गुरुवार सुबह मनोज (35) घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। मनोज, राम अभिलाख का बेटा था और मुंबई में रहता था। वह तीन दिन पहले परिवार को मुंबई में छोड़कर गांव आया था। परिजनों के मुताबिक, वह परिवार में हो रही रामकथा में शामिल होने आया था। मनोज की पत्नी मुंबई में रहती है। परिवार में दो बेटियां हैं। गुरुवार को मनोज के फांसी लगाने की जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फांसी लगाने की वजह पता नहीं संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। फिलहाल मनोज के फांसी लगाने की वजह पता नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)