अमेठी में तिलक से पहले बीएसएफ जवान गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, मां समेत 3 पर FIR
अमेठी के जगदीशपुर में पुलिस ने तिलक समारोह से पहले बीएसएफ जवान बृजेश कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। एक युवती ने आरोप लगाया कि बृजेश ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बीएसएफ में नौकरी लगने के बाद उसे छोड़ दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी, उसकी मां और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ऑनलाइन कंपनी में साथ काम करते समय बढ़ीं नजदीकियां शिकायत के मुताबिक, युवती और बृजेश पहले एक ऑनलाइन प्रोडक्ट कंपनी में साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का कहना है कि करीब दो साल पहले बृजेश की बीएसएफ में नौकरी लग गई। इसके बाद उसने उससे रिश्ता तोड़ लिया। तिलक समारोह से पहले हुई गिरफ्तारी बृजेश कुमार चौरसिया, राजेश कुमार का बेटा है। उसका 25 नवंबर को जगदीशपुर कस्बे में तिलक समारोह होना तय था। उसकी शादी छह महीने पहले तिलोई क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी। पीड़िता अपनी मां के साथ जगदीशपुर कोतवाली पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने बृजेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया। इस मामले में उसकी मां और चाचा को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने तिलक समारोह से पहले बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)