वाराणसी के 47 केंद्रों पर होगी सुपर टीईटी परीक्षा:दोनों पालियों में 44,784 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, 3 दिसंबर को होगी परीक्षा
वाराणसी में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सहायक अध्यापक चयन परीक्षा (सुपर टीईटी) के लिए 47 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दो पालियों में 44,784 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पहली पाली में 22,392 और दूसरी पाली में भी इतने ही अभ्यर्थियों की क्षमता निर्धारित की गई है। आयोग की नवीनतम सूचना के अनुसार परीक्षा 3 दिसंबर को होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में परीक्षा दो घंटे की होगी। यूपी कॉलेज में चार ब्लॉक में होगी परीक्षा परीक्षा के लिए उदय प्रताप कॉलेज परिसर में चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें यूपी कॉलेज ऑटोनॉमस के ब्लॉक ए और बी तथा उदय प्रताप इंटर कॉलेज के ब्लॉक ए और बी शामिल हैं। इन चारों केंद्रों पर पहली और दूसरी पाली में कुल 1,848-1,848 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था है। सेंट फ्रांसिस में 600, कई केंद्रों पर 480 की क्षमता केंद्रों की सूची के अनुसार सेंट फ्रांसिस जेवियर्स स्कूल में दोनों पालियों में 600-600 अभ्यर्थियों की क्षमता निर्धारित है। हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल में भी इतनी ही क्षमता है। वहीं, ज्यादातर केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 480 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था है। कुछ केंद्रों पर यह संख्या 384, 408, 504 और 576 भी है। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक बनाए गए केंद्र परीक्षा के लिए लल्लापुरा, सिगरा, कमच्छा, भेलूपुर, शिवपुर, सारनाथ, चोलापुर, चौबेपुर, चिरईगांव और भोजूबीर सहित अलग-अलग क्षेत्रों में केंद्र बनाए गए हैं। इससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई है। काले बॉल पेन से भरनी होगी ओएमआर शीट अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए काले बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा। व्हाइटनर, इरेजर और ब्लेड से उत्तर मिटाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में लेकर न जाएं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दिए गए रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र के निर्देशों का पालन करना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)