भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान की सामूहिक शपथ ली:चंदौली में संविधान दिवस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने दिलाई शपथ

Nov 26, 2026 - 17:07
0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान की सामूहिक शपथ ली:चंदौली में संविधान दिवस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने दिलाई शपथ
चंदौली जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को संविधान दिवस का कार्यक्रम हुआ। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संविधान की सामूहिक शपथ दिलाई। संजीव गोंड ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश को एकजुट रखने में योगदान दे रही है। इसमें हर नागरिक को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। यह हर नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का अधिकार देता है। संविधान नागरिकों को उनके अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। इसके आदर्शों और मूल्यों को अपनाना हर नागरिक का दायित्व है। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि देश संविधान सभा के सभी सदस्यों और डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद रखेगा। उन्होंने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करता है। काशीनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से संविधान की मूल भावना, आदर्शों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में सुरेश मौर्य, राणा प्रताप सिंह, जैनेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र अग्रहरि, राकेश मिश्रा, संजीव कुमार, कुंदन सिंह, विवेक कुमार यादव, सुनील श्रीवास्तव, राजेश सिंह, पुष्पांजलि, शैलेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह चंदेल, धनंजय सिंह, रंजन शाह, संजय गुप्ता, त्रिलोकी प्रसाद, अशोक गुप्ता, रिशु विश्वकर्मा और गंगाराम साहनी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User