'अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करें नागरिक':राज्यपाल ने कहा- अभिव्यक्ति की आजादी में शालीनता और मर्यादा जरूरी

Nov 26, 2026 - 17:07
0
'अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करें नागरिक':राज्यपाल  ने कहा- अभिव्यक्ति की आजादी में शालीनता और मर्यादा जरूरी
संविधान हमें अधिकार देने के साथ जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। इसलिए हर नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। युवाओं को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल करते समय शालीनता और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। यह बात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को संविधान दिवस पर जन भवन के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम की शुरुआत जन भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई। राज्यपाल ने कहा कि संविधान दिवस केवल संविधान को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उसके मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का अवसर है। अधिकार और कर्तव्य एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के बीच संतुलन ही मजबूत समाज की नींव है। 90 दिन की पढ़ाई हर विद्यार्थी का अधिकार राज्यपाल ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र नियमित रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सत्र में कम से कम 90 दिन कक्षाएं अनिवार्य रूप से संचालित होनी चाहिए। इसके लिए जून में ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि पाठ्यक्रम समय से पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि 90 दिन की पढ़ाई प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। इस दिशा में सभी शिक्षण संस्थानों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। बच्चों को संविधान की मूल प्रति दिखाएं राज्यपाल ने बताया कि जन भवन में भारतीय संविधान की मूल प्रति सुरक्षित रखी गई है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान को देखने और पढ़ने की अपील की। साथ ही कहा कि वे अपने बच्चों को भी संविधान की मूल प्रति दिखाएं, ताकि वे बचपन से ही अपने अधिकारों, कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों को समझ सकें। उन्होंने जन भवन में संचालित आदर्श माध्यमिक विद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां वंचित परिवारों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह समानता के अधिकार और सामाजिक समरसता की भावना को दर्शाता है। मौलिक अधिकार लोकतंत्र की आधारशिला कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की निदेशक रेखा अग्निहोत्री ने मौलिक अधिकारों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता, संस्कृति एवं शिक्षा संबंधी अधिकार और संवैधानिक उपचारों के अधिकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकार नागरिकों के सम्मान, स्वतंत्रता और समान अवसरों की रक्षा करते हैं। वहीं संस्थान के उप निदेशक अंकुर गर्ग ने मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी निदेशक ने कहा कि संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान, देश की एकता-अखंडता की रक्षा, सामाजिक सद्भाव बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User