अतीक कनेक्शन के बाद हिस्ट्रीशीटर के खातों की जांच शुरू:अर्जी डालने के बाद भी सरेंडर करने नहीं पहुंचा राधिका अपार्टमेंट का फाइनेंसर

Nov 25, 2026 - 06:38
0
अतीक कनेक्शन के बाद हिस्ट्रीशीटर के खातों की जांच शुरू:अर्जी डालने के बाद भी सरेंडर करने नहीं पहुंचा राधिका अपार्टमेंट का फाइनेंसर
राधिका अपार्टमेंट में अग्निकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। फरार आरोपियों को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए पुलिस आरोपियों के खाते सीज कराने की तैयारी में है। साथ ही अतीक अहमद से कनेक्शन मिलने के बाद अब पुलिस पूर्व पार्षद व हिस्ट्रीशीटर मन्नू रहमान के खाते पुलिस खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही सूची में शामिल बिल्डरों के भी केडीए पुलिस से गठजोड़ संबंधी साक्ष्य तलाशे जा रहे हैं। इस मामले की जांच में चार नाम सामने आए हैं। इनमें एक को नोटिस भेजा जा चुका है, जबकि अन्य तीन को नोटिस देने की तैयारी है। राधिका अपार्टमेंट के फाइनेंसर प्यारे खान की सरेंडर की सूचना पर पुलिस सादी वर्दी में तैनात रही, लेकिन सरेंडर अर्जी डालने के बावजूद प्यारे कोर्ट नहीं पहुंचा। 16 नवंबर को शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग पटकापुर की संकरी गली में बनी छह मंजिला राधिका अपार्टमेंट के 12 फ्लैट को फ्लोर के हिसाब से 15 से 19 लाख रुपये में बेचा गया। इसमें न तो फायर सेफ्टी के इंतजाम थे और न ही किसी हादसे के वक्त निकलने के लिए दूसरा कोई सुरक्षित रास्ता था। 16 नवंबर की तड़के शार्ट सर्किट से खड़े 11 दुपहिया वाहन पूरी तरह से जल गए थे। अपार्टमेंट से निकलने का रास्ता न होने के चलते तीसरी मंजिल पर रहने वाली राखी साहू की बालकनी से उतरते समय गिरकर जबकि किशाेर प्रांजल बाथम की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई थी। प्रांजल के पिता अनिल बाथम की तहरीर पर बिल्डर मोहित तिवारी, हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान, सरबजीत कौर, प्यारे खान, शफीक के खिलाफ फीलखाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोहित को जेल भेज दिया, जबकि फरार अन्य चार आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसी मामले में पुलिस की जांच पूर्व पार्षद बिल्डर मन्नू रहमान तक भी पहुंची। मन्नू के प्रयागराज के माफिया अतीक से संबंध होने और उसका पैसा अवैध बिल्डिंगों में लगाने की बात पुलिस कह रही है। एसीपी कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि मन्नू रहमान ने अतीक का पैसा कानपुर की अवैध बिल्डिंगों में लगाया है। इसके लिए खातों की जांच पड़ताल की जा रही है। केडीए कर्मी से 3 दिनों में माना जवाब एसीपी के मुताबिक 20 हजार के इनामी शफीक के एक रिश्तेदार, साथी और सेवानिवृत्त केडीए कर्मी शिवशंकर समेत चार लोगों के नाम जांच में सामने आए हैं। यह लोग केडीए पुलिस और बिल्डर का सिंडीकेट बनाकर अवैध इमारतों का निर्माण करते थे। इन सभी को नोटिस दिया जा रहा है। केडीए कर्मी को नोटिस जारी किया जा चुका है। उसे तीन दिनों में अपना जवाब देने का समय दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User