खबर के बाद टूटा डस्टबिन हटाकर नया लगाया:महराजगंज में ब्लॉक के सामने कूड़ा फैलने की समस्या थी; स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

Nov 24, 2026 - 14:09
0
खबर के बाद टूटा डस्टबिन हटाकर नया लगाया:महराजगंज में ब्लॉक के सामने कूड़ा फैलने की समस्या थी; स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
खबर का असर: टूटे डस्टबिन की जगह लगा नया डस्टबिन, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज क्षेत्र में ब्लॉक के सामने लंबे समय से टूटा पड़ा डस्टबिन आखिरकार संबंधित विभाग की नजर में आ गया। दैनिक भास्कर ऐप पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और टूटे डस्टबिन को वहां से हटवाकर उसकी जगह दूसरा नया डस्टबिन लगवा दिया। विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और खुशी जाहिर की। बताया जा रहा है कि ब्लॉक के सामने रखा डस्टबिन टूट जाने के कारण आसपास कूड़ा फैलने की समस्या बनी हुई थी। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार लोगों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता था। इस समस्या को दैनिक भास्कर ऐप ने प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुराने और टूटे डस्टबिन को हटाकर नया डस्टबिन स्थापित करा दिया। इससे आसपास के लोगों को काफी सहूलियत मिली है। स्थानीय निवासी सतन, दिलीप कुमार, रितु और अवनीश ने बताया कि टूटे डस्टबिन की वजह से काफी परेशानी होती थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने जिस तत्परता से कार्रवाई की है, वह सराहनीय है। उन्होंने दैनिक भास्कर ऐप के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संबंधित विभाग द्वारा उसका समाधान कराने पर खुशी जताई। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह नगर क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी जिम्मेदार विभाग ध्यान देकर उनका समाधान करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User