अयोध्या में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू:गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे गांव, सरयू-तमसा समेत गोमती में हो रहा विसर्जन

Sep 25, 2026 - 18:35
0
अयोध्या में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू:गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे गांव, सरयू-तमसा समेत गोमती में हो रहा विसर्जन
अयोध्या के ग्रामीण इलाकों में करीब 80 जगहों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। बारिश और तेज हवाओं के बावजूद श्रद्धालु डीजे पर भक्ति गीतों के साथ नाचते-गाते प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले जा रहे हैं। जगह-जगह 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से सड़कों पर धार्मिक माहौल बना हुआ है। मिल्कीपुर, कुमारगंज, अमानीगंज, खंडासा, सैदपुर, बाबा बाजार, देवगांव, हैरिंग्टनगंज, कुचेरा बाजार, इनायतनगर, शाहगंज, रुदौली, सोहावल और मवई समेत कई ग्रामीण इलाकों में पंडाल सजाकर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। श्रद्धालु रोज सुबह-शाम पूजा कर रहे थे। शुक्रवार को पूजा के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा है। कई जगहों पर प्रसाद बांटा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आदि गंगा, गोमती, सरयू और पौराणिक तमसा नदी के अलग-अलग घाटों पर किया जा रहा है। सुबह से बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। विसर्जन यात्रा के दौरान कई जगहों पर प्रसाद बांटा गया, जबकि कुछ जगह भंडारे भी किए जा रहे हैं। विसर्जन को लेकर पुलिस और तहसील प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रतिमा स्थापना स्थल से विसर्जन स्थल तक जुलूस के रास्ते पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और कोई घटना न हो। इलाकों में पीस कमेटी की बैठकें मिल्कीपुर एसडीएम पवन कुमार शर्मा, रुदौली एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और सोहावल एसडीएम आदित्य विक्रम अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारी विसर्जन स्थलों की व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन की निगरानी में प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण और सुरक्षित विसर्जन कराया जा रहा है। विसर्जन को लेकर मूर्ति स्थापना से पहले अलग-अलग इलाकों में पीस कमेटी की बैठकें भी की गई थीं। इनमें कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस व तहसील प्रशासन की ओर से जरूरी निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के हिसाब से विसर्जन प्रक्रिया चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User