बेकाबू कार ने दो ठेली संचालकों को टक्कर मारी:ग्रेटर नोएडा में नाले में गिरी; चालक की मौत, दोनों ठेली संचालक घायल
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में बुधवार रात एक कार ने सड़क किनारे सामान बेच रहे दो ठेली संचालकों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हुए। अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। दोनों ठेली संचालकों का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात नॉलेज पार्क थाने को पीआरवी के जरिए कार नाले में गिरने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि ग्लैंजा कार (डीएल 10 सीजेड 2817) विद्यापीठ डिकेथलॉन के सामने अनियंत्रित हो गई थी। कार ने सड़क किनारे ठेली लगाकर सामान बेच रहे राजकुमार और सुधीर को टक्कर मारी। इसके बाद कार नाले में जा गिरी। हादसे में चालक गगन सेठ (50), पुत्र सुरेश कुमार सेठ, निवासी राजनगर, गाजियाबाद घायल हुए। घायल ठेली संचालक राजकुमार, पुत्र नुकुल प्रसाद, निवासी ग्राम टडीया मोहसीम, थाना नवाबगंज, जिला बरेली और सुधीर, पुत्र रतीराम, निवासी एत्मादपुर, थाना कलान, जिला शाहजहांपुर भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान गगन सेठ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)