ईदगाह-आगरा फोर्ट के बीच मेट्रो गर्डर चढ़ेगा:4 ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोककर चलाई जाएंगी, 3 दिन रेल यातायात ब्लॉक

Nov 26, 2026 - 15:30
0
ईदगाह-आगरा फोर्ट के बीच मेट्रो गर्डर चढ़ेगा:4 ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोककर चलाई जाएंगी, 3 दिन रेल यातायात ब्लॉक
आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत रावली पर ईदगाह-आगरा फोर्ट रेलखंड के बीच गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 27, 28 एवं 29 नवंबर 2026 को निर्धारित समयावधि में रेल यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान ईदगाह-आगरा फोर्ट के बीच रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहेगा। कुछ रेलगाड़ियों को नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा। 27 नवंबर (शुक्रवार): 2 घंटे 45 मिनट का ब्लॉक रात्रि 00:00 बजे से 02:45 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ट्रेन संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा को ईदगाह स्टेशन पर 45 मिनट तथा ट्रेन संख्या 04166 असरवा-प्रयागराज को ईदगाह स्टेशन पर 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। 28 नवंबर (शनिवार): 2 घंटे का ब्लॉक रात्रि 00:00 बजे से 02:00 बजे तक ब्लॉक रहेगा। ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज-दादर वेस्टर्न को यमुना ब्रिज स्टेशन पर 75 मिनट तथा ट्रेन संख्या 09151 उधना-मधुबनी को ईदगाह स्टेशन पर 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। 29 नवंबर (रविवार): 1 घंटे का ब्लॉक रात्रि 00:30 बजे से 01:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दिन रेलगाड़ियों के संचालन पर कोई अतिरिक्त प्रभाव निर्धारित नहीं है। ब्लॉक अवधि के दौरान ईदगाह-आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच रेलगाड़ियों का संचालन नहीं होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उक्त अवधि में रेलगाड़ियों के संचालन में संभावित परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User