डी-फार्मा छात्र सड़क किनारे बेसुध मिला, अस्पताल में मौत:दोस्तों के साथ रामगंगा मेला देखकर लौट रहा था अंशित; लाल फाटक के पास मिला
बरेली में रामगंगा मेला देखकर घर लौट रहे डी-फार्मा छात्र अंशित कुमार सक्सेना की मौत हो गई। वह देर रात लाल फाटक के पास आर्या अस्पताल के नजदीक सड़क किनारे बेसुध मिला। पास में उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी।
परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अंशित की मौत किन हालात में हुई, यह अभी साफ नहीं है।
थाना सुभाषनगर क्षेत्र की रामा आश्रम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय अंशित डी-फार्मा का छात्र था। उसके पिता अमित कुमार सक्सेना के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9 बजे वह मोटरसाइकिल से रामगंगा मेला देखने निकला था। उसके साथ तीन-चार दोस्त भी थे।
पिता के मुताबिक, रात करीब 11 बजे मेला देखने के बाद अंशित घर लौट रहा था। इसी दौरान वह लाल फाटक के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। पिता ने अंशित के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)