बैरिया तहसील में समाधान दिवस, 70 शिकायतें मिलीं:गैरहाजिर समाज कल्याण अधिकारी और बिजली विभाग के एक्सईएन का वेतन काटने का आदेश
बलिया के बैरिया तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी 70 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 8 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। अधिकारियों को बाकी शिकायतों का तय समय में गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए गए। जमीन विवाद की शिकायतें सबसे ज्यादा समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन विवाद से जुड़ी थीं। जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को विवादित स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि विवाद का समाधान हो सके। गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन काटने का आदेश कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी और विद्युत खंड-4 के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ और कटान से प्रभावित लोगों ने सौंपा पत्रक दियरांचल बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इसमें बाढ़ और कटान से बेघर हुए लोगों की समस्याओं के साथ नदी में समा चुकी उपजाऊ जमीन से जुड़े मुद्दे उठाए गए। समिति ने प्रभावित लोगों को राहत और समस्याओं के समाधान की मांग की। शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनें। शिकायतों का तय समय में निपटारा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बूथों का निरीक्षण कर स्व-गणना के प्रति जागरूक किया समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने बैरिया के अलग-अलग बूथों का निरीक्षण किया और मतदाता पुनरीक्षण का काम तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास खंड बैरिया, कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया, बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और तहसील बैरिया में स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। इस दौरान लोगों को स्व-गणना के महत्व, उद्देश्य और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने लोगों से जागरूक होकर इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)