हाथरस में पांच निरीक्षकों की तैनाती बदली:चंदपा, मुरसान, हाथरस जंक्शन, सिकंदराराऊ, साइबर थाने में नए प्रभारी तैनात
हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पांच निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक की तैनाती बदली है। आदेश शनिवार रात करीब 9 बजे जारी हुआ। सभी तबादले तत्काल लागू किए गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को चंदपा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। प्रभारी रिट/विधि प्रकोष्ठ-2 में तैनात निरीक्षक कुलवीर सिंह को मुरसान थाने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक नित्यानन्द पाण्डेय को हाथरस जंक्शन और निरीक्षक प्रेमपाल सिंह को सिकंदराराऊ थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एण्टी थेफ्ट स्क्वाड के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार को थाना साइबर क्राइम का प्रभारी बनाया गया है। चंदपा थाने के थानाध्यक्ष योगेश कुमार को प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। 18 इंस्पेक्टरों का हुआ था जिले से बाहर तबादला... बता दें कि पिछले दिनों डीआईजी अलीगढ़ ने जिले के 18 पुलिस इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया था। अब ऐसे में कुछ थानों में नए इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)