हाथरस के सासनी में घर से लाखों की चोरी:परिवार शादी में दिल्ली गया था, पुलिस ने जांच शुरू की
हाथरस के सासनी कस्बे के मोहल्ला दाऊजी में शनिवार मध्य रात्रि चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। मकान प्रेम लवानिया का है। परिवार के ज्यादातर सदस्य शादी में शामिल होने दिल्ली गए थे। घर में रजनी देवी मौजूद थीं, जबकि ऊपर के हिस्से में रहने वाला किरायेदार अपने कमरे में सो रहा था।चोर घर से लाखों रुपए के जेवर और करीब 7 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। रजनी देवी रात करीब 2 बजे अपने कमरे में सोने गई थीं। सुबह करीब 5:30 बजे नींद खुलने पर वह बाहर आईं तो पास वाले कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में चोरी होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। अधिकारियों ने चोरों के आने-जाने के संभावित रास्तों की भी जांच की। परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)