धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन महोत्सव में शामिल हुए:बोले-ब्रजभूमि से हमेशा लगाव रहा
वृंदावन में प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी महावीर प्रसाद मानसिंगका के 99 वर्ष पूरे होने और शताब्दी वर्ष में प्रवेश के अवसर पर नौ दिवसीय आशीर्वाद प्राप्ति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 16 से 24 नवंबर तक रुक्मिणी विहार स्थित सेठ मुरलीधर मानसिंगका सेवा सदन में चल रहे इस आयोजन में देशभर के संत-महात्मा, धर्माचार्य, विद्वान और समाजसेवी पहुंच रहे हैं। शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी महोत्सव में शामिल हुए। सेवा कार्यों को बताया प्रेरणादायी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महावीर प्रसाद मानसिंगका के जीवन और सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व तभी बड़ा होता है, जब वह सनातन संस्कृति के प्रति आस्था रखते हुए सेवा को प्राथमिकता देता है। महावीर प्रसाद मानसिंगका ने सेवा और धर्म के क्षेत्र में जो संकल्प लिए हैं, वे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने संत-महात्माओं और ब्रजवासियों को नमन करते हुए महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। बोले- बांके बिहारी की नगरी में आना सौभाग्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ब्रजभूमि से उनका हमेशा विशेष लगाव रहा है। वह समय-समय पर पदयात्रा और दर्शन के लिए वृंदावन आते रहते हैं। इस बार ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने और महावीर प्रसाद मानसिंगका के शताब्दी वर्ष प्रवेश पर आयोजित महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी की नगरी में आना अपने आप में सौभाग्य की बात है। ब्रज के संतों और रसिक भक्तों के चरणों में उन्होंने श्रद्धा व्यक्त की। सालासर बालाजी और वृंदावन में चलवा रहे धर्मार्थ रसोई महावीर प्रसाद मानसिंगका उद्योग जगत का प्रतिष्ठित नाम रहे हैं। कारोबार की जिम्मेदारियों से अलग होकर उन्होंने आध्यात्मिक और सेवा के मार्ग को प्राथमिकता दी। वह सालासर बालाजी और वृंदावन में धर्मार्थ रसोई का संचालन करा रहे हैं। उनके शताब्दी वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय महोत्सव में हर दिन संतों और विशिष्ट अतिथियों का आगमन हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)