बाराबंकी में दोपहिया चालकों को हेलमेट बांटे:यातायात माह के कार्यक्रम में एसपी ने नियमों का पालन करने की अपील की
बाराबंकी में यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अयोध्या रोड पर हेलमेट बांटने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्यक्रम हुआ। इसमें पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी और यातायात प्रभारी निरीक्षक राम जतन यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में शनिवार दोपहर दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जरूरतमंद चालकों को मुफ्त हेलमेट बांटे गए। एसपी रवीना त्यागी ने रोटरी क्लब की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि हेलमेट सड़क हादसों में गंभीर चोट और जानमाल के नुकसान से बचाने में मदद करता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। एसपी ने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए सावधानी जरूरी है। उन्होंने लोगों से खुद जागरूक होने और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा। रवीना त्यागी ने यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)