कुएं में पंपिंग सेट का पंखा गिरा, दो की मौत:जौनपुर में मरम्मत के लिए कुएं में उतरे थे मिस्त्री और ग्रामीण
जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोसापट्टी गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे पंपिंग सेट की मरम्मत के दौरान कुएं में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के ऊपर पंपिंग सेट का पंखा गिर गया। इसके नीचे दबकर वे कुएं में फंस गए और दम घुटने से उनकी जान चली गई। मृतकों की पहचान मिस्त्री कन्हैया लाल चौहान (50) और वीरेंद्र के बेटे शिवबालक (24) के रूप में हुई है। गांव निवासी वीरेंद्र के पंपिंग सेट में खराबी आ गई थी। उसे ठीक करने के लिए मिस्त्री कन्हैया लाल चौहान कुएं में उतरे थे। उनकी मदद के लिए शिवबालक भी कुएं में गया था। इसी दौरान ऊपर से पंपिंग सेट का पंखा गिरकर दोनों के ऊपर आ गया। दोनों उसके नीचे दब गए और कुएं में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)