बलिया में 1,451 ट्रैफिक चालान निपटाए:लोक अदालत में 5,99,395 रुपए जुर्माना वसूला, प्रदेश में पांचवां स्थान

Nov 28, 2026 - 19:19
0
बलिया में 1,451 ट्रैफिक चालान निपटाए:लोक अदालत में 5,99,395 रुपए जुर्माना वसूला, प्रदेश में पांचवां स्थान
बलिया में शनिवार को विशेष लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के 1,451 ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया गया। इनसे 5,99,395 रुपए जुर्माना वसूला गया। चालान निपटाने के मामले में बलिया को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर दीवानी न्यायालय परिसर में लोक अदालत लगी। इसका आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया ने किया। जनपद न्यायाधीश और प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेश पर यह आयोजन हुआ। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) और लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रथम कान्त के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने इसका संचालन किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश पाण्डेय ने 1,315 चालानों का निपटारा किया और 5,43,595 रुपए जुर्माना वसूला। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) गार्गी शर्मा ने 7 चालानों पर 1,700 रुपए जुर्माना वसूला। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम नवनीत कश्यप ने 68 चालानों पर 29,000 रुपए जुर्माना वसूला। सिविल जज (सीनियर डिवीजन), एफटीसी ने 32 चालानों पर 14,500 रुपए जुर्माना वसूला। सिविल जज (जूनियर डिवीजन), पूर्वी सृष्टि त्रिपाठी ने 2 चालानों पर 600 रुपए जुर्माना वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 प्रियंका यादव ने 8 चालानों पर 3,400 रुपए और सिविल जज (जूनियर डिवीजन), एफटीसी-1 स्निग्धा प्रधान ने 13 चालानों पर 4,300 रुपए जुर्माना वसूला। सिविल जज (जूनियर डिवीजन), एफटीसी-3 ने 6 चालानों पर 2,300 रुपए जुर्माना वसूला। चालानों का भुगतान पेमेंट सेतु पोर्टल पर क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन किया गया। नकद राशि जमा नहीं कराई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User