बच्चों के विवाद में ऑटो चालक पर हमला:जौनपुर में पड़ोसी और 10-15 लोगों पर लोहे की रॉड-पंच से वार करने का आरोप

Nov 29, 2026 - 14:34
0
बच्चों के विवाद में ऑटो चालक पर हमला:जौनपुर में पड़ोसी और 10-15 लोगों पर लोहे की रॉड-पंच से वार करने का आरोप
जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई। आरोप है कि पड़ोसियों ने ऑटो चालक को घेरकर लोहे की रॉड और पंच से हमला किया। वह घायल हो गया। घायल की पहचान मोहम्मद अरशद (35) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय शमशाद के बेटे और नूर का कुआं, भंडारी चौकी के पास के निवासी हैं। घटना पुराने पावर हाउस के पास हुई। बताया गया कि अरशद ऑटो चलाकर घर पहुंचे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। आरोप है कि पड़ोसी लालू ने करीब 10 से 15 लोगों के साथ मिलकर अरशद पर हमला किया। अरशद का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और पंच से उनके सिर पर वार किए। इससे उनका सिर फट गया और वे घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। अरशद की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की स्थिति और पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User