बिजनौर में दूसरे दिन आज मतदाता फॉर्म हो रहे है।:3068 बूथों पर विशेष शिविर; दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे
बिजनौर जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार और रविवार को शिविर लगाए जा रहे हैं। शनिवार को पहले दिन जिले के 3068 बूथों पर 10,411 फॉर्म जमा हुए। जिले की आठ विधानसभा सीटों—नजीबाबाद, नगीना, बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर, बिजनौर, चांदपुर और नूरपुर—में बीएलओ ने शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक काम किया। रविवार को भी इसी समय शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और उसमें सुधार कराने के लिए तय फॉर्म जमा किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम जोगिंदर सिंह ने नए मतदाताओं से फॉर्म जमा करने की अपील की। जोगिंदर सिंह ने कहा कि मतदाता अपने और परिवार के सदस्यों के नाम सूची में जांच लें। नाम छूटने या गलती होने पर तय फॉर्म भरकर बीएलओ को दें। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2027 को 18 साल के होने वाले नए मतदाता अपने नजदीकी बूथ पर जाकर फॉर्म 6 भर सकते हैं और बीएलओ को दे सकते हैं। मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर है। इसके बाद इनका निपटारा किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
डीएम ने उन्होंने ज़िले वासियों से अपील की की जिनका वोट नहीं बना है या जिनके वोट में कुछ त्रुटि है यह विशेष अभियान 28 और 29 बूथ पर बीएलओ को फार्म भर कर दे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)