चित्रकूट के मऊ में मोटरसाइकिल गिरने से युवक की मौत:प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रिश्तेदारी में आया था
चित्रकूट में मऊ के टिकरा गांव के पास रात में मोटरसाइकिल गिरने से मिथिलेश घायल हो गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। देखिए 2 तस्वीरें- मोटरसाइकिल गिरने से युवक की मौत मिथिलेश, राजकुमार का बेटा था और कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के निगहा गांव का रहने वाला था। वह मऊ थाना क्षेत्र के सेसा सुबकरा गांव में रिश्तेदारी में आया था। वहां से मोटरसाइकिल से जाते समय टिकरा गांव के पास वह गिर गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मऊ ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल कर्वी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर वहां से प्रयागराज रेफर किया गया। एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया इसके बाद शव को सीएचसी मऊ लाया गया। वहां मृतक के परिजन और रिश्तेदार मौजूद थे। मऊ थाना पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)