PET के लिए जौनपुर में भारी वाहनों की एंट्री बंद:30 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 6 से रात 8 बजे तक 8 रास्तों पर रोक

Oct 29, 2026 - 21:08
0
PET के लिए जौनपुर में भारी वाहनों की एंट्री बंद:30 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 6 से रात 8 बजे तक 8 रास्तों पर रोक
जौनपुर में PET परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को भारी वाहन शहर में नहीं जा सकेंगे। प्रतिबंध सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने गुरुवार शाम 8 बजे इसकी जानकारी दी। परीक्षा के दौरान जाम रोकने और यातायात सुचारु रखने के लिए शहर के 8 प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। इनमें पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास और अलीगंज हाईवे तिराहा शामिल हैं। इसके अलावा जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास, कुत्तुपुर तिराहा और हौज टोल प्लाजा पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा। दूध, सब्जी, दवा, गैस, डीजल और पेट्रोल ले जाने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी। अन्य भारी वाहन तय समय में शहर के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से कहा है कि वे यात्रा से पहले रूट और प्रतिबंधों की जानकारी लेकर निकलें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User