भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को किया तिलक:मिठाई और चॉकलेट से बांटी खुशियां, देखिए तस्वीरें
आगरा में बुधवार को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक देखने को मिली। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर इस रिश्ते की मिठास को और बढ़ाया। बाजारों में भी त्योहार को लेकर उत्साह नजर आया। बहनों और भाइयों ने एक-दूसरे को देने के लिए मिठाइयों और चॉकलेट के गिफ्ट हैम्पर खूब खरीदे। आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट हैम्पर लोगों की पसंद बने रहे। भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है भाई दूज धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज का पर्व यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथा के मुताबिक, इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने उनका तिलक कर स्वागत किया और उनके सुखी जीवन की कामना की। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान दिया। मान्यता है कि इस दिन बहन के हाथों तिलक करवाने वाले भाई को सुख-समृद्धि और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। तभी से भाई दूज पर बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी खुशहाली की कामना करती हैं। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)