भाईदूज पर बहनों ने जेल में भाइयों को तिलक लगाया:रायबरेली में जेल के बाहर कतारें लगीं, बाजारों और बस-रेलवे स्टेशनों पर भी भीड़

Nov 11, 2026 - 12:41
0
भाईदूज पर बहनों ने जेल में भाइयों को तिलक लगाया:रायबरेली में जेल के बाहर कतारें लगीं, बाजारों और बस-रेलवे स्टेशनों पर भी भीड़
रायबरेली में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व भाई दूज गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर जिला कारागार में बंद भाइयों को तिलक लगाने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ पहुंचने लगी। जेल के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एहतियात के तौर पर बाहर से मिठाई ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन की ओर से ही मुलाकात के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। कड़ी निगरानी के बीच बहनों को भाइयों से मिलवाया जा रहा है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ भाई दूज पर घर पहुंचने के लिए सुबह से ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ रही। लोग अपने भाई-बहनों और परिजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए यात्रा करते नजर आए। बसों और ट्रेनों में भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी रही। मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर रौनक त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली। मिठाई की दुकानों, गिफ्ट गैलरी और कपड़ों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही। बहनों ने भाइयों के लिए मिठाई और उपहार खरीदे। बाजारों में पूरे दिन त्योहार जैसा माहौल बना रहा। तिलक लगाकर बहनें करती हैं लंबी उम्र की कामना जेल रोड स्थित शिव मंदिर के पुजारी पंडित अक्षत तिवारी ने बताया कि भाई दूज भाई-बहन के आपसी स्नेह का पर्व है। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्हें मिठाई, विशेषकर लड्डू खिलाती हैं। इसके बदले भाई बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वचन निभाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User