भदोही में पर 737 वाहनों के चालान:थार से ब्लैक फिल्म उतारी, 8 लाख 97 हजार जुर्माना वसूला
नवंबर में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। भदोही में 737 वाहनों के चालान कर 8 लाख 97 हजार 500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। चट्टी-चौराहों पर दोनों विभागों की संयुक्त टीम लाउडस्पीकर और पंपलेट के जरिए लोगों को जागरूक कर रही है। स्कूलों में गोष्ठियां कर छात्र-छात्राओं को भी यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने वाहन चालकों से दोपहिया चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की। यातायात पुलिस वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म भी हटवा रही है। यातायात नियम तोड़ने पर 600 दोपहिया और 137 चारपहिया वाहनों के चालान किए गए। तीन दिनों में पूरे जोन में 1,062 वाहन चालकों को जागरूक किया गया। यातायात जागरूकता अभियान में एडीजी जोन भी सक्रिय हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)