धान काटने के विवाद में चार लोगों पर केस:सिद्धार्थनगर में मुकदमा दर्ज, घर में घुसकर मारपीट और सामान तोड़ने का आरोप

Nov 25, 2026 - 08:17
0
धान काटने के विवाद में चार लोगों पर केस:सिद्धार्थनगर में मुकदमा दर्ज, घर में घुसकर मारपीट और सामान तोड़ने का आरोप
सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र के सूर्यकुड़िया टोला पुरैना गांव में धान काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। संजय मौर्य की शिकायत पर पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संजय मौर्य के मुताबिक, 23 नवंबर की रात करीब 9 बजे धान काटने के विवाद में गांव के अरविंद, अखिलेश, सूरज और अरविंद की पत्नी ने उनसे विवाद शुरू किया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज की और घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। इसमें संजय मौर्य को चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने घर का शीशा और मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। शिकायत पर चिल्हिया पुलिस ने 24 नवंबर को चारों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, घर में घुसने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User