बहराइच में नाराज रोजगार सेवक पानी की टंकी पर चढ़े:7 महीने से नहीं मिला है वेतन, अधिकारियों के समझाने पर 30 मिनट बाद नीचे उतरे

Nov 02, 2026 - 15:17
0
बहराइच में नाराज रोजगार सेवक पानी की टंकी पर चढ़े:7 महीने से नहीं मिला है वेतन, अधिकारियों के समझाने पर 30 मिनट बाद नीचे उतरे
बहराइच में 7 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर ग्राम रोजगार सेवक सोमवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए। अधिकारियों के समझाने पर वे करीब 30 मिनट बाद नीचे उतरे। जिला अध्यक्ष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने दोपहर करीब एक बजे विकास भवन के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर विरोध जताया। पंकज मिश्रा ने बताया कि सात महीने से मानदेय नहीं मिलने के कारण रोजगार सेवकों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट है। नवरात्र और दशहरा जैसे त्योहार भी बिना मानदेय के गुजर गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले विकास भवन में प्रदर्शन कर डीसी के सामने समस्याएं रखी गई थीं। वहां मांगें स्वीकार कर भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक मानदेय खातों में नहीं पहुंचा है। पंकज मिश्रा ने कहा कि एक-दो दिन में भुगतान नहीं हुआ या कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो रोजगार सेवक फिर आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ने पर पूरे जिले में आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User