बहराइच में वकीलों ने काला दिवस मनाया:हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग, आंदोलन की चेतावनी
बहराइच में वकीलों पर हुए कथित हमलों के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान वकीलों ने दोपहर एक बजे काली पट्टी बांधकर मार्च निकाला और डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि 17 अक्टूबर को वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूराम तिवारी पर उनके चैंबर में रवि, अनुज और एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। अनुज पकड़ा गया, पर अन्य फरार हैं। एफआईआर के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई। 23 अक्टूबर को अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी पर मनीष जायसवाल ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज है। इन घटनाओं से अधिवक्ताओं में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने वाले वर्ग की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)