कानपुर में आयोजित नशामुक्त युवा कार्यक्रम:प्रतियोगिताओं के जरिए दिया नशामुक्ति संदेश, प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार और प्रमाणपत्र

Oct 28, 2026 - 15:49
0
कानपुर में आयोजित नशामुक्त युवा कार्यक्रम:प्रतियोगिताओं के जरिए दिया नशामुक्ति संदेश, प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार और प्रमाणपत्र
कानपुर में मेरा युवा भारत कानपुर नगर की ओर से सोमवार को अरमापुर पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय नशामुक्त युवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का निर्देशन जिला युवा अधिकारी भव्या ने किया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में रील मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, नृत्य, स्लोगन लेखन, भाषण, लोकगीत, चित्रकला और कविता लेखन की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया। विजेताओं को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश सिंह कुशवाहा को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रवण बाथम, सुरेश, शिवम शर्मा सहित अन्य सदस्य और विभिन्न युवा मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User