जौनपुर में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला:वाहन मालिकों, चालकों और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

Oct 28, 2026 - 15:49
0
जौनपुर में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला:वाहन मालिकों, चालकों और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान
जौनपुर में 31 अक्टूबर को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय परिसर में परिवहन मेला लगेगा। एआरटीओ (प्रशासन) अजीत सिंह ने बुधवार को 2 बजे बताया कि यह मेला सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य वाहन मालिकों, चालकों और नागरिकों की परिवहन समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। मेले में ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग, स्थायी, नवीनीकरण, पता बदलना), वाहन पंजीकरण, फिटनेस, बकाया कर, स्वामित्व हस्तांतरण, एनओसी, कर्ज संबंधी हाइपोथिकेशन और आरसी से जुड़े मामलों में सहायता मिलेगी। लंबित कर जमा करने और त्रुटियों को ठीक करने की व्यवस्था भी होगी। यूपी मोटर यान कराधान नियमावली, 1998 के नियम 24 के तहत जुर्माने में छूट का लाभ मिलेगा। लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों, चालकों और नागरिकों से मेले का लाभ उठाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User