हापुड़ में पटाखों की खेप पकड़ी:पंजाब से मुरादाबाद ले जा रहे थे, 3.5 लाख के आठ कार्टून मिले, ऑटो चालक गिरफ्तार

Oct 28, 2026 - 16:54
0
हापुड़ में पटाखों की खेप पकड़ी:पंजाब से मुरादाबाद ले जा रहे थे, 3.5 लाख के आठ कार्टून मिले, ऑटो चालक गिरफ्तार
हापुड़। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध पटाखे ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ऑटो से आठ कार्टून पटाखे जब्त किए। इनकी कीमत करीब 3.5 लाख रुपए बताई गई है। बुधवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने खुलासा किया। सीओ दीपक चतुर्वेदी के मुताबिक, 28 अक्टूबर को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पुराना हाईवे पर गांव उपेड़ा के पास चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। उसमें पटाखे मिले। इनके जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और ऑटो कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरजीत सिंह बताया। वह पंजाब के मोहाली जिले के कुराली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह पंजाब से पटाखे लेकर मुरादाबाद जा रहा था। वहां इन्हें बिक्री के लिए पहुंचाना था। दीपावली के मद्देनजर पुलिस अवैध पटाखों की बिक्री और ढुलाई पर नजर रख रही है। पुलिस पटाखों के स्रोत और सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ऑटो से आठ कार्टून अवैध पटाखे मिले हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर ऑटो कब्जे में लिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User