बिहार से बरेली आए इंजीनियर का शव रामगंगा में मिला:दो महीने पहले इलेक्ट्रिक कंपनी ने भेजा था; परिवार ने काम के दबाव का आरोप लगाकर जांच की मांग की
बिहार से बरेली आए इलेक्ट्रिक कंपनी के इंजीनियर राहुल कुमार सिंह का शव रविवार को रामगंगा नदी में मिला। वह करीब दो महीने पहले नौकरी के सिलसिले में बरेली आए थे। परिवार ने कंपनी पर काम का दबाव बनाने का आरोप लगाया है और मौत की परिस्थितियों की जांच की मांग की है।
राहुल बिहार के ईश्वरपुर थाना क्षेत्र के सोमभा गांव के रहने वाले थे। कंपनी ने उन्हें काम के लिए बरेली भेजा था। शनिवार शाम परिवार को उनके नदी में डूबने की सूचना मिली। रविवार को टांडा गंगाजी गांव के पास नदी से उनका शव मिला। पहचान के बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे राहुल के छोटे भाई ऋतुराज कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी में राहुल पर लगातार काम का दबाव बनाया जा रहा था। उनके मुताबिक, इस वजह से राहुल मानसिक तनाव में रहते थे। ऋतुराज ने आशंका जताई कि काम के दबाव से परेशान होकर राहुल ने नदी में छलांग लगाई होगी। आत्महत्या की आशंका की पुष्टि नहीं हुई है।
परिवार का आरोप है कि राहुल की मौत की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के किसी जिम्मेदार अधिकारी ने उनसे संपर्क नहीं किया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग की है। राहुल दो भाइयों में बड़े थे। उनकी मां का नाम मीरा देवी है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। कंपनी प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)