अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी के घर चोरी:रिश्तेदारों ने बताया, घर में रखा कैश-गहने गायब, सामान बिखरा मिला

Nov 09, 2026 - 17:30
0
अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी के घर चोरी:रिश्तेदारों ने बताया, घर में रखा कैश-गहने गायब, सामान बिखरा मिला
प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड में सोमवार को एक नया घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्रा के चांदपुर सलोरी स्थित मकान में चोरी होने की खबर से हड़कंप मच गया। घर के बगल में रहने वाले देवेंद्र के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी कि मकान में चोरी हुई है। सूचना पर डायल 112 और कर्नलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। एक आलमारी भी खुली हुई थी। रिश्तेदारों का दावा है कि आलमारी में रखी नकदी और गहने गायब हैं। मुख्य दरवाजे पर लगा ताला सुरक्षित मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की जांच की तो बाहर लगा ताला सुरक्षित मिला। इससे घर में प्रवेश किए जाने के तरीके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छत तक जाने वाली सीढ़ियों के रास्ते पर पर्दा लगा था, जो मौके पर हटा हुआ मिला। पुलिस ने आशंका जताई कि घर में प्रवेश के लिए छत की ओर जाने वाले रास्ते का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। हालांकि, अभी चोरी करने वाले और घर में दाखिल होने के तरीके की पुष्टि नहीं हुई है। सीढ़ियों के रास्ते पर लगा पर्दा हटा मिला रिश्तेदारों के मुताबिक, मकान में चोरी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर का नजारा देखकर जांच शुरू कर दी। कमरे में रखा सामान अस्त-व्यस्त था और आलमारी खुली हुई थी। रिश्तेदारों ने बताया कि आलमारी में रखी नकदी और गहने गायब हैं। पुलिस ने घर के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले की जांच की तो वह सुरक्षित मिला। ऐसे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोर किस रास्ते से मकान के भीतर पहुंचे। छत की सीढ़ियों की ओर लगा पर्दा हटे होने को भी पुलिस ने जांच के दायरे में रखा है। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मकान के अंदर और आसपास जांच-पड़ताल की। संभावित प्रवेश और निकास के रास्तों को देखा गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। पुलिस काफी देर तक मकान की छानबीन में जुटी रही। फिलहाल रिश्तेदारों की ओर से नकदी और गहने चोरी होने की बात कही गई है। कितनी नकदी और कितने गहने गायब हुए हैं, इसका स्पष्ट ब्योरा सामने आना बाकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या के बाद से चर्चा में है देवेंद्र का परिवार अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की 15 अक्टूबर को सलोरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में देवेंद्र नाथ मिश्रा मुख्य आरोपी है। पुलिस उसे और उसके बेटे नृपेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, देवेंद्र की पत्नी शैल मिश्रा और बेटा अमरेंद्र नाथ मिश्रा नामजद आरोपी हैं। दोनों की अग्रिम जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी है। हत्या का मामला पड़ोस की एक जमीन पर कब्जे को लेकर चले आ रहे विवाद से जुड़ा है। अब देवेंद्र के मकान में चोरी की खबर सामने आने के बाद पुलिस के सामने एक नई जांच का मामला है। चौंकाने वाली बात यह रही कि कर्नलगंज थाना के प्रभारी एसएसआई घटना की जानकारी से इंकार करते रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User