नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी:आजमगढ़ में फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

Nov 29, 2026 - 14:34
0
नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी:आजमगढ़ में फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़ जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर रौनापार थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रौनापार थाना क्षेत्र के सिरही गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके मित्र कुंदन सिंह के माध्यम से उनकी मुलाकात जटाव गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह से हुई थी। आरोप है कि सूर्यप्रताप ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे और उनके माध्यम से अन्य लोगों से अलग-अलग किस्तों में कुल आठ लाख रुपये नगद मंगवाए। इसमें उनकी पत्नी अमृता कुमारी के नाम पर भी एक लाख रुपये लिए गए। दिए गए फर्जी नियुक्ति पत्र पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद उन्हें और अन्य लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए गए। बाद में जानकारी हुई कि कथित तौर पर बाल उत्थान सेवा परिषद (BUSP) और निपुण भारत मिशन के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट तैयार कराई गई थी। इसी वेबसाइट के माध्यम से लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे थे। आरोपियों ने विश्वास दिलाने के लिए फोन पर बातचीत भी कराई और बताया कि सरकार की ओर से नियुक्तियां की जा रही हैं। पीड़ित के अनुसार, उनकी पत्नी समेत कई अन्य लोगों के भी नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। उन्होंने इसे एक गिरोह का काम बताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राकेश कुमार की तहरीर पर 27 नवंबर 2026 को रौनापार थाने में पुलिस ने अभियोग दर्ज किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User