बिजनौर में रात का तापमान 8.6 डिग्री पहुंचा:सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे, ग्रामीण इलाकों में कोहरा
बिजनौर में मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और वाहन चालकों को काफी दिक्कत होगा सामना करना पड़ा । सोमवार को सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। रात का पारा गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को अभी भी गर्मी महसूस हो रही है। दिन और रात के तापमान में बड़े अंतर के चलते लोग बदलते मौसम की मार झेल रहे हैं। दरअसल अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश के बाद ही जिले में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई थी। नवंबर में कई बार सुबह के समय घना कोहरा भी छाया। इसके बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले दो-तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ था, लेकिन सोमवार को पारा इससे नीचे चला गया। अब धीरे-धीरे गुलाबी ठंड के कड़ाके की सर्दी में बदलने के आसार हैं। मंगलवार सुबह के ग्रामीण इलाकों के कई हिस्सों में कोहरे की चादर दिखाई दी। वहीं, शहरी क्षेत्र में कोहरे का असर अपेक्षाकृत कम रहा। हाईवे पर कई स्थानों पर धुंध और कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय वाहन चालकों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ा।
मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह और रात में ठंड तथा दोपहर में तेज धूप के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सकों के क्लीनिक तक मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। कई मरीज लगातार खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडी चीजों से परहेज करने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)