कार्तिक पूर्णिमा पर 20-30 हजार लोगों ने दवा पी:भदोही में दमा, सांस और मिर्गी की दवा बांटी गई

Nov 24, 2026 - 08:41
0
कार्तिक पूर्णिमा पर 20-30 हजार लोगों ने दवा पी:भदोही में दमा, सांस और मिर्गी की दवा बांटी गई
भदोही में मंगलवार सुबह 4 बजे सेकार्तिक पूर्णिमा पर गोपीगंज थाना क्षेत्र के कवलापुर गांव स्थित बाबा पांडवानाथ मंदिर में दमा, सांस और मिर्गी की दवा बांटी गई। मंदिर जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर है। दवा निशुल्क दी गई। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में रातभर भजन-कीर्तन हुआ। सुबह दवा बांटने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिले के अलावा दूसरे जिलों से भी लोग रात में मंदिर पहुंच गए। लोगों को खाली पेट गाय के दूध के साथ दवा दी गई। इसके लिए उन्हें अपने घर से गाय का दूध लाना पड़ा। मंदिर समिति के सदस्य और वैद्य दूध में दवा मिलाकर लोगों को देते हैं। मंदिर समिति के अनुसार, इस बार करीब 20 से 30 हजार लोगों ने दवा पी। मंदिर में यह परंपरा सैकड़ों साल से चली आ रही है। मान्यता है कि लगातार पांच कार्तिक पूर्णिमा पर दवा पीने से मिर्गी, सांस और दमा से मुक्ति मिलती है। भीड़ को संभालने के लिए मंदिर समिति ने बैरिकेडिंग की और लोगों को लाइन में एक-एक करके दवा दी। कार्यक्रम में कन्हैयालाल तिवारी, अश्वनी चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, अभय आनंद पांडे, नागेश मिश्रा, खुशबू मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा और दिलीप पांडे समेत कई वॉलंटियर तैनात रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User