बीमार महिला की देखभाल करने आई अटेंडेंट निकली चोर:नोएडा पुलिस ने लाखों की ज्वैलरी के साथ पकड़ा, 12 दिन में घर से हुई थी फरार
नोएडा में सेक्टर-22 में बीमार महिला की देखभाल के लिए रखी गई अटेंडेंट घर से जेवरात और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गई। मामले में सेक्टर-24 थाना पुलिस ने आरोपी महिला आरती पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया ट्रॉली बैग, दो साड़ियां और सोने के जेवरात बरामद किया है। सेक्टर-22 के बी-3 में रहने वाले संदीप रखेजा की मां बीमार हैं। उनकी देखभाल के लिए 11 अक्टूबर को आरती पाल को अटेंडेंट के तौर पर रखा गया था। संदीप ने शिकायत में बताया कि 23 अक्टूबर को वह दवा लेकर घर लौटे तो आरती घर पर नहीं थी। इस दौरान अलमारी खुली मिली। जांच करने पर ट्रॉली बैग, दो साड़ियां, करीब 16 ग्राम का सोने का हार, 10 और 2 ग्राम के सोने के सिक्के तथा काले पत्थर वाली सोने की अंगूठी गायब मिली। गंदे नाले की पटरी से गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर सेक्टर-24 थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 27 अक्टूबर को गंदे नाले की पटरी से आरोपी आरती पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित दरगाह रोड की रहने वाली है और उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। ट्रॉली बैग और जेवरात बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाल रंग का एक ट्रॉली बैग, नीले और लाल रंग की दो साड़ियां, करीब 16 ग्राम का पीली धातु का हार, 10 और 2 ग्राम के पीली धातु के दो सिक्के तथा काले पत्थर वाली करीब 5 ग्राम की अंगूठी बरामद की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)