शामली में गन्ना भुगतान पर घमासान, तौल केंद्र हटवाया:भुगतान न होने तक नया केंद्र नहीं लगने देने की चेतावनी, कर्मचारियों को लौटाया
शामली में पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से नाराज कैड़ी गांव के किसानों ने बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के तौल केंद्र का विरोध करते हुए उसे उखाड़ दिया। किसानों ने मौके पर हंगामा करते हुए मिल कर्मचारियों को सामान वापस ले जाने के लिए कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया भुगतान होने तक गांव में नया तौल केंद्र नहीं लगने दिया जाएगा। कैड़ी-सोंता रसूलपुर मार्ग पर मिल कर्मचारी नए पेराई सत्र के लिए तौल केंद्र स्थापित करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही किसान मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि पिछले सत्र का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बकाया भुगतान किए बिना नए सत्र की व्यवस्था शुरू करना उचित नहीं है। ठाकुर नरेंद्र सिंह ने किसानों को समझाकर शांत किया। उन्होंने मिल अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराने की मांग की। मिल के सहायक गन्ना अधिकारी नवनीत चौहान ने बताया कि किसानों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान बलबीर सिंह, मनोज चौधरी, विक्की, मोनू, अमित और संदीप सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)