रायबरेली में एसपी ने देर रात पैदल मार्च किया:त्योहारों और PET परीक्षा को लेकर चौराहों, बाजारों, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग
रायबरेली के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने त्योहारों और अगले दिन होने वाली PET परीक्षा को लेकर गुरुवार रात 9:30 बजे शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। रवि कुमार ने दुकानदारों से बात कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने परीक्षार्थियों के आने-जाने, पुलिस ड्यूटी और महिला सुरक्षा को लेकर निर्देश भी दिए।
मार्च के दौरान एएसपी पवन गौतम, सीओ सिटी आशीष निगम, शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह और पुलिस बल मौजूद रहा। रवि कुमार ने बताया कि जिले के सभी थाना अध्यक्षों को अपने कस्बों और इलाकों में समय-समय पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों को देखते हुए पुलिस व्यापारियों और आम लोगों से संपर्क कर रही है।
उन्होंने कहा कि PET परीक्षा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और कुछ अन्य जगहों पर चेकिंग की गई। इसका मकसद बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को जरूरी सुविधाएं देना और उनकी परेशानी दूर करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान से अराजक तत्वों पर भी नजर रखी जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)