बलिया में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख:घर की छत पर सो रही महिला धुएं की गंध से जागी, हजारों का नुकसान
बलिया शहर के रामपुर उदयभान में शुक्रवार रात करीब 9 बजे स्वामीनाथ राम के घर में आग लग गई। आग से घर में रखा कपड़ा, अनाज, कुर्सी और गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। घटना के समय स्वामीनाथ राम किसी निमंत्रण में शामिल होने घर से बाहर गए थे। परिवार की एक महिला घर की छत पर सो रही थी। धुएं की गंध से उसकी नींद खुली। नीचे पहुंचने पर उसने देखा कि घर धुएं से भर गया था और आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों ने आग पर पाया काबू आग देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मिलकर आग बुझाई। आग से घर में रखा हजारों रुपए का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने मांगी आर्थिक मदद आग की घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)