महिला आरक्षण पर केशव ने कांग्रेस-सपा को घेरा:बोले- यूपी में 80 की जगह 120 सांसद और 403 के बजाय करीब 605 विधायक होंगे

Nov 28, 2026 - 11:22
0
महिला आरक्षण पर केशव ने कांग्रेस-सपा को घेरा:बोले- यूपी में 80 की जगह 120 सांसद और 403 के बजाय करीब 605 विधायक होंगे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण लागू करने की राह में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बाधा डालने का काम किया है। मौर्य ने कहा कि देश की मातृशक्ति महिला आरक्षण का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों को याद रखेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। यूपी में सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ने का दावा प्रेसवार्ता में केशव मौर्य ने कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव देश के हित में हैं। इनके लागू होने से उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या 80 से बढ़कर 120 और विधानसभा सीटों की संख्या 403 से बढ़कर करीब 605 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। विपक्षी नेताओं से बिल का विरोध नहीं करने की अपील डिप्टी सीएम ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव से अपील की कि वे इस बिल का विरोध न करें। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रावधान लोकतंत्र को मजबूत करने वाले हैं और संविधान की मूल भावना के अनुरूप हैं। बिल पास होने पर जश्न मनाने की बात कही केशव मौर्य ने कहा कि इस बिल के पारित होने से देश और उत्तर प्रदेश में खुशियां मनाई जाएंगी। उन्होंने विपक्षी दलों से महिला आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User