बलिया में जमीन कब्जे की शिकायत पर डीएम सख्त:तहसीलदार सदर को जांच कर निस्तारण के निर्देश

Sep 26, 2026 - 15:57
0
बलिया में जमीन कब्जे की शिकायत पर डीएम सख्त:तहसीलदार सदर को जांच कर निस्तारण के निर्देश
बलिया के नए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान धर्मपुरा निवासी रमाशंकर राजभर ने एक आवेदन देकर जमीन पर कब्जे की शिकायत की। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि आराजी संख्या 90 और 61 में उनका रिहायशी मकान है, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। जमीन पर कब्जा करने की कोशिश रमाशंकर राजभर का आरोप है कि धर्मपुरा निवासी चंद्रशेखर मारपीट कर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को मामले की जांच कर तुरंत निपटाने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User