इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 182 रन का टारगेट दिया:चौथे टी-20 में सैम करन की फिफ्टी; राइली मेरेडिथ और स्पेंसर जॉनसन को 2-2 विकेट
इंग्लैंड ने चौथे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 182 रन का टारगेट दिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए। इंग्लैंड से सैम करन ने 28 गेंद पर नाबाद 50 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। जेमी ओवरटन 9 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया से स्पेंसर जॉनसन और राइली मेरेडिथ ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवाए इंग्लैंड को पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में लगा। वे 8 गेंद पर 7 रन बनाकर स्पेंसर जॉनसन की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद एनेरिन डोनाल्ड 7 रन बनाकर राइली मेरेडिथ का शिकार बने। कप्तान हैरी ब्रूक 9 रन और टॉम बैंटन 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ब्रूक को जॉनसन और बैंटन को मेरेडिथ ने आउट किया। पावरप्ले के बाद इंग्लैंड का स्कोर 47 रन पर 4 विकेट था। कोल्स और कॉक्स ने पारी संभाली जेम्स कोल्स और जॉर्डन कॉक्स ने पांचवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। कॉक्स 19 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें निकिल चौधरी ने फ्रेजर-मैकगर्क के हाथों कैच कराया। कोल्स ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्हें एडम जम्पा ने आउट किया। इसके बाद लियम डॉसन ने 14 गेंदों पर 23 रन बनाकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। करन ने 28 गेंद पर फिफ्टी लगाई
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)